Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़रतनपुर

भागवत कथा का भव्य शुभारंभ – रतनपुर वार्ड क्रमांक 2 में आध्यात्मिक उल्लास

रतनपुर (गांधीनगर, वार्ड क्रमांक 2):

रतनपुर की पावन भूमि पर आध्यात्मिक जागरण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दिव्य आयोजन में कथा वाचक के रूप में पं. अनुराग कृष्ण दूबे जी अपने मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएँगे।

कलश यात्रा से आरंभ:
कथा के पहले दिन, एक भव्य जल-कलश यात्रा निकाली गई। कथा पंडाल से शुरू होकर यह यात्रा भीम चौक, महामाया चौक होते हुए महामाया मंदिर के कुंड तक पहुँची, जहाँ से पवित्र जल भरकर कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा व आस्था के साथ इस यात्रा में सहभागी बनीं।

आरती, पूजन एवं जयघोष:
शुभारंभ अवसर पर विधिवत पूजन, आरती और जयघोष के साथ वातावरण को पवित्र और भक्तिमय बना दिया गया। श्रीराम और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रतनपुर अध्यात्म के रंग में रंग गया।

 

कथा का महत्व और उद्देश्य:
पं. अनुराग कृष्ण दूबे जी ने श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कथा जीवन के उद्देश्य को स्पष्ट करती है, पापों से मुक्ति दिलाती है और मोक्ष की ओर ले जाती है। इसका श्रवण आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है।

आयोजन समिति की ओर से आमंत्रण:
गांधीनगर मोहल्ला वासियों एवं आयोजन समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पावन कथा श्रवण का लाभ लें और जीवन को सार्थक बनाए 

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *