Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

विभाष ने बढाया रायगढ का मान,* *बेहतर कार्य के लिये दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड

रायगढ-  जिले के चर्चित और जुझारु युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को राजधानी दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वरा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला।
मिली जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के होटल हयात रेजीडेंसी में दैनिक भास्कर के द्वारा आयोजित प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया में रायगढ़ जिले के युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड उनके द्वारा सामाजिक कार्य और कोविड कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों के लिये मुसीबत के समय उनके घरों तक पहुंचकर देवदूत बनकर बेहतर कार्य के लिये मिला है। विभाष सिंह ठाकुर आंदोलनकारी नेता के रूप में रायगढ़ ही नही अपितु पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं। बड़े से बड़े आंदोलन हो या फिर बड़ी रैली प्रदर्शनों में इनकी भूमिका देखते ही बनती है। विभाष के इन्हीं कार्यो के चलते दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम उन्हें केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला है। रायगढ़ के युवा विभाष को यह सम्मान रायगढ़ के लिये गौरव की बात है।

*कोविड में मसीहा के रूप में विभाष*
कोविड समय में विभाष सिंह ने संतरे के अलावा विटामिन सी का भी वितरण करवाया कई महिला समूहों से मास्क बनवाकर मुफ्त में बटवाया साथ ही हजारों लोगों के खाने का प्रबंध करवाया रायगढ़ से गुजरने वाले राहगीरों को खाना पानी की मुफ्त व्यवस्था भी की थी जिसके कारण इन्हें कोविड का मसीहा के रूप में भी जाना जाता है।

*आंदोलनकारी नेता भी विभाष*
औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ जिले में स्थापित कंपनियों में अपनी जमीन गंवाने के बावजूद रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने वाले युवाओं के लिये समय-समय पर युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर से आंदोलन का रूख अख्तियार करके उन्हें रोजगान दिलाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *