Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़खास - खबरबिलासपुररतनपुर

रतनपुर पुलिस की ‘यातायात पाठशाला’, थाना प्रभारी ने ऑटो-बस चालकों और नागरिकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

रतनपुर, – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रतनपुर थाना पुलिस ने ‘यातायात पाठशाला’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने ऑटो एवं बस चालकों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने, शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचने की अपील की।
इस दौरान सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग के महत्व की जानकारी भी दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षित तरीके से पार करने के नियम बताए गए। थाना प्रभारी ने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें, क्योंकि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर माता-पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि रतनपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ‘यातायात पाठशाला’ का आयोजन आगे भी स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से किया जाएगा।
थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने कहा, “सड़क पर थोड़ी सी सावधानी आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। नियम तोड़ने से पहले एक बार अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *