Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

CG Crime News: चखना दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, रतनपुर पुलिस की रेड में 40 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर- रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए चखना दुकान में शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 3,200 रुपये है, जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ और गांजा के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लखराम स्थित शराब भट्ठी के पास संचालित एक चखना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चखना दुकान संचालक सुखदेव मराठा (32 वर्ष), निवासी मोतीपुर भेड़ीमुड़ा, रतनपुर के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *