Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

CG Crime News: 2 माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

रतनपुर- महिला संबंधी गंभीर अपराध में पिछले दो माह से फरार चल रहे आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है और घटना के बाद से वह लगातार फरार था।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि घटना की रात उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। देर रात करीब 2 बजे आरोपी घर में घुसा, उसका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण के अभियान के तहत आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39 वर्ष), पिता मनीराम सूर्यवंशी, निवासी खैरा डगनिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय की टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *