
बिलासपुर। स्वर्णा महिला विंग ‘हमेशा एक कदम आगे’ द्वारा रविवार 16 अगस्त 2026 को बिलासपुर के एक निजी होटल में राज्य स्तरीय ‘सावन क्वीन कॉन्टेस्ट सीजन-4’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की आयोजक निशा यज्ञेश सोनी रहीं, जबकि आयोजन को सफल बनाने में नेहा अमित सोनी सहित संस्था की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रैंप वॉक से लेकर टैलेंट राउंड तक दिखा महिलाओं का हुनर
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन राउंड और टैलेंट/डांस राउंड आयोजित किए गए। रैंप वॉक के दौरान ड्राई आइस के धुएं ने मंच को आकर्षक बनाया। वहीं LED स्क्रीन पर प्रतिभागियों के पोस्टर्स प्रदर्शित किए गए, जिससे आयोजन में ग्लैमर और भव्यता का रंग देखने को मिला।
आयोजक निशा यज्ञेश सोनी की पहल की खास बात यह रही कि न्यूनतम रजिस्ट्रेशन शुल्क में प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के साथ विभिन्न गतिविधियों और यादगार अनुभवों का अवसर प्रदान किया गया।
ये रहीं विजेता
प्रतियोगिता में प्रियंवदा सिंह ने ‘सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं नेहा अमित सोनी फर्स्ट रनर अप और मौसमी नामदेव सेकंड रनर अप रहीं।
इसके अलावा संगीता साहू को ‘Lucky Swarna Sawan Queen’ का खिताब दिया गया।
पंक्चुअलिटी अवॉर्ड नीलिनी सिंह एवं संध्या गुप्ता को मिला। हाउसिंग गेम में शोभा सारथी, सरिता सोनवानी, ज्योति हिंदूजा, राजकुमार द्विवेदी, संध्या गुप्ता, मनप्रीत, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, पिंकी स्वर्णकार, पिंकी डे एवं निवेदिता देवांगन विजेता रहीं।
प्रमुख अतिथि एवं ज्यूरी सदस्य
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण सिंह, भाजपा नेत्री, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन एवं संचालिका रिचलूक किड्स प्ले स्कूल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेनू गौतम, वरिष्ठ समाज सेविका एवं डॉ. दुर्गा, उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुंगेली उपस्थित रहीं।
इसके अलावा अंजली मिश्रा, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, नीतू शर्मा, संजना बदरिया, श्वेता कटेलीहा, ऋतु रॉय, मिस साक्षी खरे, मिस श्रुति एवं चांदनी मिश्रा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
निर्णायक मंडल में एंजल चौकसे (Mrs India International, Mrs Alluring 2026), मिस किरण (दिवा आइकॉन ऑफ छत्तीसगढ़) एवं मिसेस संगीता तिवारी (Mrs India International एवं अनुभवी इवेंट जूरी मेंबर) शामिल रहीं।
ताज, शॉल और स्मृति चिन्ह से हुआ सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं ज्यूरी सदस्यों ने विजेताओं को क्राउन, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
संस्था की पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को न्यूनतम शुल्क में ऐसा मंच उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है, जहां वे अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक निशा यज्ञेश सोनी के नेतृत्व में नेहा अमित सोनी, शांति, रेखा, जया, रश्मि, शोभा, पिंकी एवं संस्था के अन्य सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों, ज्यूरी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।



