Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार

बिलासपुर- लखराम हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला लखराम में आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि जितपुरे ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की मातृभूमि के प्रति सम्मान, प्रेम, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय तिरंगे के महत्व, उसके रंगों एवं अशोक चक्र के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रभक्तों के योगदान से बच्चों को परिचित कराया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि देश की स्वतंत्रता के पीछे असंख्य वीरों का त्याग और संघर्ष रहा है तथा आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया गया तथा पूरे उत्साह एवं गर्व के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर लगभग 120 विद्यार्थी, शाला के प्राचार्य श्री बलराम शुक्ला, स्वाति तिवारी मैडम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शशिकला चंदा, योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह तथा विद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना, राष्ट्र की संपत्ति एवं पर्यावरण की रक्षा करना, स्वच्छता बनाए रखना तथा एक-दूसरे का सम्मान करना भी सच्ची देशभक्ति है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *