Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर: NH-45 की जर्जर सड़क को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, 5 दिन का अल्टीमेटम… मांग पूरी नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी

रतनपुर। पेंड्रा-गौरेला-मरवाही NH-45 मार्ग अंतर्गत गांधीनगर से शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर  महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार, 10 अगस्त 2026 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की।
छात्रों  ने रतनपुर थाना, तहसील कार्यालय रतनपुर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, कोटा को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की स्थिति सुधारने की मांग रखी।

बड़े-बड़े गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
ज्ञापन में बताया गया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारो छात्र-छात्राओं, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों का आवागमन होता है।
बरसात के दौरान सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर जाने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कई बार एंबुलेंस तक इस मार्ग पर फंसने की स्थिति निर्मित हो जाती है।
गंदगी और जलभराव से बीमारी का खतरा
सड़क की बदहाली के साथ जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने की आशंका जताई गई है। छात्रों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
5 दिन का अल्टीमेटम, 6वें दिन चक्काजाम की चेतावनी
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि 5 दिनों के भीतर PWD विभाग द्वारा सड़क के मरम्मत/निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में छात्रों एवं नागरिकों ने छठवें दिन उग्र चक्काजाम एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में मानस ताम्रकार, आदित्य साहू, वंश ताम्रकार, पुरुषोत्तम कश्यप, दीक्षांश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अन्य नागरिक शामिल रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *