Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

स्मरण महिला स्व सहायता समूह ने मनाया सावन उत्सव,असंख्य महिलाएं हुई शामिल

ओम परिसर में हुआ भव्य आयोजन सम्पन्न

रतनपुर– नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक चार में स्मरण महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा भजन,कीर्तन,व प्रतियोगिता कर बड़े ही उत्साह के साथधूमधाम से सावन उत्सव मनाया ।विदित हो कि भगवान भोलेनाथ के प्रिय मास
सावन माह में स्मरण महिला स्व सहायता समूह द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया,जिसमे नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के सैकड़ों महिलाएं हरे परिधान से सज संवरकर शामिल हुई,आयोजित सावन उत्सव में शामिल महिलाये श्रीमती मीरा शर्मा, तुलसी सोनी,वर्षा श्रीवास्तव , पुष्प ठाकुर,सुनीता सोनी ने भगवान भोलेनाथ को समर्पित शानदार मनमोहक गीत,भजन कीर्तन कर नाचते झूमते उत्सव मनाया,तथा एक दूसरे को भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास की शुभकामनाएं दी,आयोजन समिति स्मरण महिला स्व सहायता समूह तथा श्रीजी समूह के महिलाओं द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को हल्दी कुमकुम का तिलक लगाकर उन्हें हरी हरी चूड़ियां सहित श्रृंगार सामाग्री भेंट की,स्मरण महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष शिवानी सोंनी ने बताया कि हमारे समूह द्वारा पिछले छह वर्षों से सावन उत्सव मनाया धूमधाम से जा रहा है,इसी कड़ी मेंआज सावन उत्सव का आयोजन किया गया,जिसमे पूरे क्षेत्र के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,

महिला मोर्चा उपाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया

सावन उत्सव के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष शिवानी सोनी का जन्मदिन मातृ शक्तियों ने केक काटकर मनाया, आशीर्वाद गीत प्रस्तुत कर उन्हें शुभकामनाएं दी,तदोपरांत प्रसाद रूपी मिष्ठान्न व फल उपस्थित महिलाओं को बाटा गया,
उक्त आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू, राजकुमारी बिसेन, सावित्री रात्रे,स्वीटी शर्मा,रेहाना, सविता धीवर ,उषा चौहान, पुष्पा तिवारी ,प्रभा,प्रमिला,पार्षद श्रीमती अर्चना सोनी,खुशबू सोनी,रानी सोनी चंचल सोनी, निम्मी सोनी,,वहीदा बेगम,रितिका सोंनी,,विद्या राजपूत,भुनेश्वरी यादव, सीमा सोंनी, ईशा,रानी नामदेव,रेखा ठाकुर,अंजनी यादव,उषा यादव, सहित भाजपा महिला मोर्चा के तमाम सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *