Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

लायंस क्लब उत्कर्ष द्वारा मितानिन सम्मान एवं सावन उत्सव का आयोजन

बिलासपुर- ग्राम लखराम में लायंस क्लब उत्कर्ष बिलासपुर द्वारा मितानिन सम्मान एवं सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं लायंस क्लब उत्कर्ष की सचिव डॉ. रश्मि जितपुरे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम की मितानिनों के स्वास्थ्य एवं ग्रामीण समुदाय के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। क्लब की पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. शकुंतला जितपुरे ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

लायंस क्लब उत्कर्ष की अध्यक्ष लायन डॉ. आरती पांडे ने महिलाओं को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की भावना के अनुरूप अपने घर, गांव एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने ग्रुप भजन, ग्रुप सिंगिंग, ग्रुप डांस, रैंप वॉक एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लायंस क्लब उत्कर्ष द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ 15 विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी—

– बेस्ट रैंप वॉक: जगवती केवट
– बेस्ट ड्रेस अप: प्रीति काछी
– बेस्ट हेयर स्टाइल: शशि कला चंद्रा
– बेस्ट परफॉर्मेंस: ममता काछी
– बेस्ट स्माइल: रेखा
– बेस्ट ग्रुप डांस: गंगा यादव एवं ग्रुप
– बेस्ट ग्रुप सिंगिंग: मां शक्ति महिला समूह

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में आयुष काढ़ा का वितरण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को अन्नकलश का वितरण कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब उत्कर्ष की पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. शकुंतला जितपुरे, अध्यक्ष लायन डॉ. आरती पांडे, सचिव लायन डॉ. रश्मि जितपुरे, कोषाध्यक्ष लायन रेखा अग्रवाल, लायन रेखा गर्ग एवं लायन रश्मि चौहान सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के औषधालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

मितानिन सम्मान, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, सेवा एवं सावन उत्सव का यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम बनकर सामने आया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *