Breaking
CG News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल रतनपुर ने आयोजित किया योग शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थितCG Education News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, डॉ. तिवारी बोले— योग निरोग रहने की महौषधिवनमण्डल ने, एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डप्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग का ऐतिहासिक फैसलाः निजी फायनेंस कंपनियों के मनमाने व्याज और अवैध वसूली पर कड़ा प्रहार, फायनेंस कंपनी के जाल से मुक्ति।CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरी

छत्तीसगढ़बिलासपुर

राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा की मेजबानी मे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़

राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा व समस्त ग्रामवासी संबलपुर सकरी बिलासपुर की मेजबानी मे टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ मिनी स्टेडियम दबेना रोड संबलपुर मे हुवा जिसके उद्धघाटन मैच मे ग्राम पंचायत हाफा टीम ने दूसरी बटालियन सकरी टीम को 8 विकेट से हराकर जीत के साथ दूसरे राउंड मे प्रवेश किया है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन सचिव रूप सिंह नेटी ने बताया की टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम संबलपुर सकरी मे 25 दिसम्बर को शुरुआत किया गया खेल प्रारम्भ होने से पूर्व अतिथियों द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा मे पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ मैच का उद्धघाटन किया मुख्य अतिथि मैपल ऑफिस डायरेक्टर शैल मिश्रा,ग्राम पंचायत संबलपुर सरपंच राजेंद्र कौशिक, जनपद सदस्य मथुरा प्रसाद, ग्राम पंचायत हाफा सरपंच संदीप मिश्रा, वार्ड नंबर एक पार्षद अमित भारते, ग्राम पंचायत कोतवाल सियाराम सूर्यवंशी आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद देकर मैच खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया उद्धघाटन मैच हाफा विरुद्ध दूसरी बटालियन सकरी के मध्य खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुवे दूसरी बटालियन की टीम निर्धारित 10 ओवर के मैच मे 4 विकेट पर 74रन बनाये टीम की ओर से आयुष ने 2 छक्के व 2 चौके की मदद से 29 रन बनाये 75 रन के लक्ष्य को हाफा की टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल किया टीम की ओर से राहुल ने 5 छक्के व 1 चौके की मदद से 41 रन बनाये व गेन्दबाजी मे भी 4 विकेट लिए राहुल को हरफ़नमौला प्रदर्शन की वजह से मेन ऑफ़ द मैच मैडल पहनाकर सम्मानीत किया गया दूसरा मैच त्रिवेणी 11 विनोबा नगर और वाय सी सी बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमे बिलासपुर ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर दूसरे दौर मे प्रवेश किया इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच गौरव को चुना गया जिन्होंने 23 रन बनाया इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 21000 रु व ट्रॉफी राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा द्वारा व उपविजेता टीम को 11000 रु व ट्रॉफी ग्राम पंचायत संबलपुर सरपंच राजेंद्र कौशिक द्वारा प्रदान किया जायेगा मंच संचालन एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने किया मैच के निर्णायक अमित कौशिक व छोटा यादव थे प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा चेयरमैन जीवन मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, सनत श्रीवास, सोनल यादव, सूर्यप्रकाश, व समस्त ग्रामवासी जुटे हुवे है

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *