Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

हर घर स्वदेशी अभियान, ग्रामीणों ने लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

रतनपुर- ग्राम पौड़ी (मोहदा) के बूथ क्रमांक 176 एवं 177 में आत्मनिर्भर भारत–विकसित भारत 2047 अभियान के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए गए। इस अवसर पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत ग्रामीणजनों से घर-घर संपर्क कर स्वदेशी के महत्व की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों के उपयोग, आयातित वस्तुओं के स्थान पर देसी विकल्प अपनाने तथा समाज व कार्यस्थल पर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने किसानों और कारीगरों के समर्थन के माध्यम से स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर इस विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पारिवारिक व सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं के प्रयोग, पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए स्वदेशी व प्राकृतिक अनुकूल उत्पादों के उपयोग तथा देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने के महत्व पर भी चर्चा की गई।

इस अभियान का नेतृत्व पूर्व कृषि सभापति प्रतिनिधि भानु प्रताप कश्यप, जनपद पंचायत कोटा एवं जिला एनजीओ कार्यकारिणी सदस्य बिलासपुर द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों के घर-घर जाकर स्वदेशी आंदोलन का प्रचार किया तथा हर घर स्वदेशी के पोस्टर घरों के द्वार पर चिपकाए गए।

ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *