Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अच्छी खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

चंदनिया पारा, जांजगीर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

जांजगीर जिले के चंदनिया पारा में भक्तिमय माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे क्षेत्र में हरि नाम संकीर्तन और भक्ति की गूंज सुनाई दी।

धार्मिक उल्लास के साथ हुआ शुभारंभ

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आचार्य अश्वनी कुमार पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ। यजमान के रूप में श्रीमती स्वाति दीपक यादव ने कथा का श्रवण किया इसके साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया, जहां श्रीकृष्ण लीला, भक्त प्रहलाद, ध्रुव चरित्र और गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंगों की कथा श्रवण कर श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद ले रहे हैं।

शोभायात्रा ने मोहा मन

कलश यात्रा के दौरान भक्तगण श्रीकृष्ण भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग पर फूलों की वर्षा की गई और भक्तों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के रूप में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

भक्ति का अमृतमय प्रवाह

इस आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक द्वारा भागवत कथा के दिव्य प्रसंग सुनाए जा रहे हैं। भक्तगण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह और गीता उपदेश जैसे प्रसंगों का श्रवण कर आत्मिक शांति प्राप्त कर रहे हैं।

विशाल भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन

कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

चंदनीय पारा के समस्त भक्तों से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *