Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

जुंबा पावर योगा संस्थान का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न मंजू जांगडे बबीता राठौर

जांजगीर-चांपा-  फिटनस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठित संस्थान “जुंबा पावर योगा” का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर योग, जुंबा, मेडिटेशन और हेल्थ अवेयरनेस से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

योग और जुंबा से फिटनेस की नई प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की संचालक मंजू जांगड़े और बबीता राठौर ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग और फिटनेस के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा,
“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। योग और जुंबा न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।”

फिटनेस चैलेंज और सम्मान समारोह बना आकर्षण

कार्यक्रम में फिटनेस चैलेंज, लाइव डेमो सेशन और हेल्थ अवेयरनेस टॉक का आयोजन किया गया। इसके अलावा, संस्थान के बेहतरीन प्रशिक्षकों और नियमित योग साधकों को सम्मानित भी किया गया।

स्थापना दिवस समारोह में शामिल सभी लोगों ने फिटनेस और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संस्थान को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *