Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अपराध

Andhra College: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरे, फुटेज लीक, वीडियो बिके, सामने आया बड़ा स्कैंडल

Andhra-  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या के मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि आंध्र प्रदेश के गर्ल्स हॉस्टल से महिलाओं को परेशान करने वाला एक और मामला सामने आया है।

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने बीती रात इंसाफ की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की प्राइवेसी से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में सामने आया आया है। यहां के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले का है। छात्राओं का आरोप है कि यहां गुडलवालेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Gudlavalleru College of Engineering) के गर्ल्स हॉस्टल (girls hostel) में हिडन कैमरा लगा हुआ था. इस बात की जानकारी होते ही यहां हड़कंप मच गया। मामले से नाराज छात्राओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *