Breaking
कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

अपराधछत्तीसगढ़

हाईवा एवं ईको वाहन चोरी करने वाले 01 अंतर्राज्यीय आरोपी साहित कुल 03 गिरफ्तार

 

थाना तेलीबांधा एवं माना क्षेत्र से दिये थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।

थाना तेलीबांधा क्षेत्र से हाईवा वाहन एवं थाना माना क्षेत्र से ईको वाहन किये थे चोरी।

घटना में संलिप्त आरोपी तेजेन्दर पाल सिंह है, मूलतः पंजाब के मोगा का निवासी।

आरोपियों को चिन्हांकित करने एवं गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की रहीं अहम् भूमिंका।

आरोपी सतनाम सिंह बैस पूर्व में हाईवा वाहन चोरी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।

आरोपी तेजेन्दर पाल सिंह भी पूर्व में पंजाब से रह चुका है जेल निरूद्ध।

 आरोपी ईको वाहन की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन का नंबर प्लेट बदलकर, कर रहे थे वाहन का उपयोग।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की हाईवा क्रमांक सी जी/04/जे सी/4840 तथा ईको वाहन क्रमांक सी जी/04/के यू/5567 को किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 15,00,000/-रूपये (पन्द्रह लाख रूपये)।

आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 565/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. तथा माना में अपराध क्रमांक 364/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – प्रार्थी बलबीर सिंह पन्नू ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर में रहता है तथा राजपूत कन्सट्रक्शन श्याम नगर मंे मैनेजर के पद पर कार्य करता है। प्रार्थी के द्वारा हाईवा, जे0सी0बी0 आदि वाहनों एवं मशीनो का देख-रेख किया जाता है। दिनांक 21.08.2024 को हाईवा क्रमांक सी जी/04/जे सी/4840 का चालक अजय कुमार यादव काम करके वाहन को छोकरा नाला तेलीबांधा स्थित एम.एस. पेट्रोल पंप के पास शाम 04.00 बजे करीबन खडी कर चाबी को श्याम नगर के ऑफिस में छोडकर चला गया। दिनांक 22.08.2024 को दोपहर 01.30 बजे चालक अजय कुमार यादव उक्त स्थान पर जाकर देखा तो हाईवा वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आसपास पता तलाश किया किंतु पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर उक्त हाईवा वाहन को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 565/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हाईवा वाहन चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अनुराग झा (अपुअ), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके चालक सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। तरीका वारदात के आधार पर वाहन चोरी के पुराने आरोपियों की पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी को धनसूली विधानसभा निवासी तेजेन्दर पाल सिंह के रूप में चिन्हांकित कर उसकी पतासाजी करते हुए तेजेन्दर पाल सिंह को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार तेजेन्दर पाल सिंह से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी सतनाम सिंह बैस एवं मनीष यदु के साथ मिलकर हाईवा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी सतनाम सिंह बैस एवं मनीष यदु की भी पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दिनांक 13.08.24 को थाना माना क्षेत्र के 21 ब्लॉक माना स्थित नहर पार से ईको वाहन क्रमांक सी जी/04/के यू/5567 को भी चोरी करना तथा वाहन की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन में नंबर प्लेट बदलकर उपयोग करना बताया गया। उक्त वाहन में प्रार्थी संजय ठाकुर की रिपोर्ट पर थाना माना में अपराध क्रमांक 364/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हाईवा क्रमांक सी जी/04/जे सी/4840 तथा इको वाहन क्रमांक सी जी/04/के यू/5567 कीमती लगभग 15,00,000/-रूपये (पन्द्रह लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी सतनाम सिंह बैस पूर्व में हाईवा वाहन चोरी के प्रकरण में थाना मंदिर हसौद से तथा आबकारी विभाग रायपुर से अवैध शराब के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है। इसके साथ ही आरोपी तेजेन्दर पाल सिंह पूर्व में पंजाब के जिला मोगा के थाना बाघापुरना से धारा 430, 431 भादवि. के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

01. तेजेन्दर पाल सिंह पिता हरनेक सिंह उम्र 37 साल निवासी दौतलपुरा थाना कलकला जिला मोगा पंजाब। हाल पता – हाऊसिंग बोर्ड कालोनी धनसूली थाना विधानसभा रायपुर।

02. सतनाम सिंह बैस पिता अमरीक सिंह बैस उम्र 46 साल निवासी हिमायलयन हाईट्स ब्लॉक नंबर 02, मकान नंबर 32 डूमतराई थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. मनीष यदु पिता दीपक यदु उम्र 18 साल निवासी गांधी चौक धनसूली थाना विधानसभा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, प्रमोद वर्ठी, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, दिलीप जांगडे, प्रमोद बेहरा, लालेश नायक तथा थाना तेलीबांधा से सउनि. संजय भगत एवं आर. शिवा निराला की महत्वूपर्ण भूमिंका रहीं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *