Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

छत्तीसगढ़

लोन में फंसा सपना, फ़्लोरा मैक्स की चालबाज़ी से रो-रोकर दिन काट रही महिलाएं – मजदूर संघ ने उठाई आवाज़

महासमुंद में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का सपना अब डर और धोखे में बदल गया है। फ़्लोरा मैक्स कंपनी ने कपड़े और राशन व्यवसाय का झांसा देकर माइक्रो फाइनेंस बैंकों से लाखों का लोन दिलवाया और फिर सारी रकम हड़प कर रफूचक्कर हो गई। अब लोन का बोझ और बैंक का दबाव झेल रहीं महिलाएं मानसिक तनाव में जी रही हैं।

महिलाएं बताती हैं कि बैंक के कर्मचारी आए दिन घर आकर धमकाते हैं, जिससे घर का माहौल अशांत हो गया है। कई महिलाएं डिप्रेशन की कगार पर हैं।

इस मामले में आज भारतीय मजदूर संघ महासमुंद ने मोर्चा खोलते हुए डिप्टी कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की और फ़्लोरा मैक्स के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही बैंकों को तत्काल वसूली रोकने की अपील की गई।

अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक महिलाओं से कोई वसूली नहीं की जाएगी। साथ ही बैंक कर्मचारियों की दबंगई की शिकायत सीधे कार्यालय में दर्ज कराने को कहा गया।

ज्ञापन सौंपते समय मौजूद रहीं जुझारू महिलाएं और संघ के प्रतिनिधि –
गीता सोनी (प्रांत कार्यसमिति सदस्य), रिखी राम साहू (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), विकास जलछत्रि (विभाग मंत्री), दुर्गा दीवान, रूखमणी साह, गुलापा साहू, अम्बिका सोनवानी समेत दर्जनों पीड़ित महिलाएं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *