Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो ने आज समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

शासन के निर्देशानुसार भू-अर्जन की कंडिकाओ का पूरी गंभीरता और सतर्कता से पालन सुनिश्चित करे राजस्व अधिकारी-कलेक्टर

सक्ती –  साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो ने आज समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार भू-अर्जन की कंडिकाओ का पूरी गंभीरता और सतर्कता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व सचिव से प्राप्त निर्देशों के बारे में सभी राजस्व अधिकारियों को अवगत कराया गया और प्राप्त निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार तथा राजस्व विभाग के नियमों के अनुसार भू-अर्जन के मामलों का भू-अर्जन की कंडिकाओं के अधीन नियमों का ध्यान रखते हुए पूरी सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए भू अर्जन के प्रकरणों के विषय पर चर्चा करते हुवे सक्ती एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *