Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

अच्छी खबरछत्तीसगढ़जसपुर

गरिमामयी उपस्थिति में एसएसपी  शशि मोहन सिंह द्वारा मानव तस्करी पर लिखित एवं निर्देशित लघु फिल्म ”कजरी “ द बैटल फाॅर फ्रीडम का भव्य प्रथम प्रदर्शन किया गया,

बगिया में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में एसएसपी  शशि मोहन सिंह द्वारा मानव तस्करी पर लिखित एवं निर्देशित लघु फिल्म ”कजरी “ द बैटल फाॅर फ्रीडम का भव्य प्रथम प्रदर्शन किया गया,

* फिल्म में मानव तस्करी से बचने के उपाय एवं सतर्क रहने के लिये प्रेरित किया गया है,*
*फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार के साथ ही जशपुर के स्थानीय कलाकार भी हैं,*
* माननीय मुख्यमंत्री जी ने शानदार फिल्म बनाने के लिये एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी,*
*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अभिनित फिल्म यातना, गोमती एवं कोटपा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।*

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 06.04.2025 को ग्राम बगिया निवास कार्यालय में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मानव तस्करी पर लिखित एवं निर्देशित लघु फिल्म ”कजरी“ द बैटल फाॅर फ्रीडम का भव्य प्रथम प्रदर्शन किया गया, इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित भारी संख्या में अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं आम ग्रामीणजन उपस्थित थे।
फिल्म को देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के कार्य की सराहना करते हुये कहा कि यह फिल्म बहुत ही शिक्षाप्रद एवं रोचक है, फिल्म में मानव तस्करी की बारिकियों से अवगत कराया गया है कि तस्कर किस प्रकार कार्य करते हैं। इस फिल्म से निष्चित् ही लोगों में जनजागरूकता, सतर्कता बढ़ेगी एवं व्यवहारिक जीवन में उपयोगिता बढ़ेगी। परिवार के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों को भी बतायें कि अनजान लोगों से सोशल मीडिया में दोस्ती न रखें।
➡️मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने फिल्म को देखकर कहा कि “इस फिल्म को सोशल मीडिया के माध्यम से एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार प्रदर्शन किया जाना चाहिये।”
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने फिल्म के बारे में बताया कि मानव तस्करों द्वारा किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की भोली-भाली बच्चियों को बरगलाकर, फंसाकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जाता है, उसके बाद पुलिस द्वारा किस प्रकार उनका रेस्क्यू किया जाता है इसे बताया गया है। फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है।
विदित हो कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह उम्दा कलाकार हैं, इसके पूर्व भी वे भोजपुरी एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी यातना, गोमती एवं कोटपा को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
उक्त फिल्म में श्री शशि मोहन सिंह स्वयं एसपी की भूमिका में हैं, छालीवुड की मशहूर कलाकारा सुश्री नंदनी सिन्हा डीएसपी की भूमिका में हैं। सीनियर कलाकार श्री शरद श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म की स्टोरी श्री शशि मोहन सिंह एवं स्क्रीनप्ले तोरण राजपूत ने लिखी है। पुलिस विभाग से एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी।
स्थानीय कलाकार कजरी की भूमिका में जशपुर की मशहूर यूट्यूबर सुश्री आकांक्षा टोप्पो, कजरी के पिता के रूप में कैशर हुसैन, श्री प्रवीण अग्रवाल, बिट्टू ने काम किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि – माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष फिल्म प्रदर्षित करने के बाद पूरी टीम काफी उत्साहित है, माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने निर्देशित किया है कि इस तरह की और फिल्म बनाये जाने की आवष्यकता है, हमारी टीम पूरी कोशिश करेगी कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये और फिल्म बनाये।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *