Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

अच्छी खबर

कोपरा जलाशय को रामसर साइट का दर्जा — छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के पहल पर बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर के सांसद  तोखन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास स्थित कोपरा जलाशय को आज अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में रामसर साइट का दर्जा प्रदान किया गया है। यह बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण है, क्योंकि कोपरा जलाशय छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना है।

श्री साहू ने कहा कि कोपरा जलाशय को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिलना हमारे क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता, जल संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और जलवायु सुरक्षा के प्रति किए जा रहे निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण प्रमाण है। इससे स्थानीय समुदायों को सतत आजीविका, इको-टूरिज्म, प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस घोषणा के साथ भारत में रामसर साइट्स की संख्या बढ़कर 96 हो गई है, जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या केवल 26 थी। यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और अमृत धरोहरों के संवर्धन हेतु भारत सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 तोखन साहू ने बताया कि कोपरा जलाशय को रामसर साइट का दर्जा दिलाने के लिए वे स्वयं लगातार प्रयासरत रहे, और उनकी मांग पर ही यह महत्वपूर्ण निर्णय हुआ। आज बिलासपुर क्षेत्र को यह वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है, जो स्थानीय जनता और पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

श्री साहू ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र और आसपास के सभी नागरिकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कोपरा जलाशय को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना पूरे क्षेत्र की प्राकृतिक समृद्धि और पर्यावरणीय महत्व का वैश्विक स्वीकार है।

साथ ही, उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्री साहू ने कहा कि श्री यादव जी द्वारा प्रदान किए गए सहयोग और मार्गदर्शन के फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *