
सारंगढ़ बिलाईगढ़- त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा समर्थित संजय पाण्डेय की शुक्रवार दोपहर को केडार में आयोजित सभा में सैकड़ो कांग्रेसी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी को मंच पर गमछा पहनाकर भाजपा पार्टी में प्रवेश कराया है । कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति व स्धानीय नेताओं के प्रभाव के मद्देनजर भाजपा में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जगन्नाथ केशरवानी भुवन मिश्रा केराबाई मनहर अजेश अग्रवाल अरविंद हरिप्रिया अरूण गुड्डू यादव बिरेन्द्र मनोज जायसवाल निराला एनडी साहू नयन बेहार दीपक अग्रवाल अक्षत स्वर्णकार राजू ठाकुर विकास थवाईत प्रहलाद आदित्य कुंज बिहारी आदित्य सहित हजारों कार्यकर्ताओं व नागरिकों की उपस्थिति रही।



