बिलासपुर – माननीय विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव ने नगर निगम में टिकट वितरण ,बागियों के ऊपर निष्कासन की कार्यवाही एवम जिला अध्यक्षो को जो बेलगाम होने का बयान जारी किया है।
उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि वे कोटा विधान सभा के विधायक है।
विधायक जी को पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र कोटा में कांग्रेस की स्थिति को संज्ञान में लेना चाहिए। उनके अभी वर्तमान में विधायक रहते कोटा विधान सभाके अन्तर्गत आने वाले 4 नगर पालिका / पंचायत में
3 नगर पालिका एवं 1 नगर पंचायत में कांग्रेस की बुरी हार हुई है।
@ जिसमे रत्नपुर नगर पालिका अध्यक्ष में कांग्रेस 4 चौथे स्थान पर रही है (लगभग 2000 वोट) वोट से बीजेपी से
@ गौरेला नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष तीसरे स्थान पर (लगभग 5600 वोट ) से बीजेपी से
@ वही कोटा नगर पंचायत में अध्यक्ष (लाभाग 3300 वोट) से अध्यक्ष बडी अंतर बीजेपी से परास्त हुई है
@ एवं पेंड्रा नगर पालिका में कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशी से परास्त हुई है।
माननीय विधायक अटल श्रीवास्तव जील के रहते उनके निर्वचन क्षेत्र में 60 वार्डो में मात्र 18 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीतकर आये है। इस परिणाम का दोषी विधायक जी किसको मानेंगे ?
विजय केशरवानी
अध्यक्ष
ज़िला कोंग्रेस कमेटी बिलासपुर



