Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

छत्तीसगढ़मुंगेली

राष्ट्र सेवा ईश्वर की सच्ची उपासना-डॉक्टर तिवारी

लोरमी-सेवा ही परम धर्म है।प्राणीमात्र की चिन्ता, पर्यावरण संरक्षण, सान्सकृतिक, साहित्यिक, सामाजिक वैभव और विरासत की रक्षा सेवा के ही अंग है।राष्ट्र सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है।यह विचार गीता जयन्ती के अवसर शासकीय महाविद्यालय कोतरी द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सेमरसल मे सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित शिविर के पंचम दिवस के उद्बोधन मे मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी के सचिव, शिक्षाविद, साहित्यकार व कथाकार डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने व्यक्त किए। उन्होने भगवत गीता को विश्व का सर्वोत्कृष्ट, सार्वकालिक, सार्वभौमिक व समसामयिक ग्रन्थ बतलाते हुए योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा कुरूक्षेत्र के मैदान मे अर्जुन के माध्यम से विश्व को दिए गए कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्ति योग पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होने विद्यार्थियो को गीता की पुस्तक भी वितरण किया।अध्यक्षीय वक्तव्य मे श्री महेत्तर राम कश्यप ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए विविध संस्मरण पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम को खेदू सिंह क्षत्रिय राजकुमार कश्यप, ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी कृष्णकुमार जायसवाल द्वारा डाक्टर तिवारी सहित सभी अतिथियो का बैज लगाकर तथा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम मे ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, प्राथमिक शाला के समस्त स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा से जूडे समस्त छात्र छात्राए उपस्थित थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *