Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

छत्तीसगढ़

गृह स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान कर यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी लोगों के बरसों के सपने को साकार कर रहे : मोनिका देवांगन

धमतरी-  जिले के भाजपा गंगरेल मंडल के ग्राम पंचायत मथुराडीह अंतर्गत आश्रित ग्राम तेंदुकोना में स्वामित्व योजना के तहत आबादी के अधिकार भू अभिलेख स्वामित्व प्रमाण पत्र का वितरण ग्राम के रहवासियों को किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने ग्राम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना जिनके तहत आबादी भूमि पर बरसों बरस निवास कर रहे लोगों को अंततः अपने आवास का मालिकाना हक प्रदान किया गया है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सभी वर्ग के लोगों के चिंता करती है आवास योजना के साथ-साथ आवास का नामजद मालिकाना हक प्रदान करना प्रधानमंत्री का सभी वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को प्रकट करती है स्वामित्व प्रमाण पत्र, संपत्ति पर मालिकाना हक़ का कानूनी प्रमाण होता है. अतः आम जनता अपने मकान का खरीद बिक्री एवं विभिन्न प्रकार के आवश्यकता को पूरा करने मकान के कागजात का उपयोग कर बैंक से कर्ज ले सकती है।। इस योजना का मकसद, ग्रामीण भारत में आवासीय संपत्ति के स्वामित्व का एकीकृत समाधान देना है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ग्राम पंचायत उप सरपंच सुदीप नेताम गणेशराम बंजारे दाऊलाल डाहरे एवं ग्राम के गणमान्य उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *