Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

विधायक अमर ने बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

मुख्यचिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डा. शुभा गरेवाल ने बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाने की अपील -1

*बच्चों के स्वास्थ्य के लिए 29 अगस्त से 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान*
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने जिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाकर किया। अभियान के तहत 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप एवं 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाई जाएगी।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि
अपने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें विटामिन ए एवं आयरन सिरप अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य पर ही भविष्य की नींव है। उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हम सबकी जिम्मेदारी है। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी सभी से अभियान में सहभागी बनने की अपील की। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी नन्हें बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाई। उन्होंने जिले के अभिभावको से अपील की वे अपने और अपने आसपास के 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण जनित बीमारियों से बचाने के लिये अपने बच्चों को नजदीक के शासकीय अस्पताल/टीकाकरण सत्र में ले जाकर विटामिन ए तथा आयरन सिरप का घोल आवश्यक रूप से पिलाएं साथ ही टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें। कार्यक्रम में बच्चों के नियमित टीकाकरण, कुपोषण से बचाव एवं गर्भवती माताओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
शुभारंभ कार्यक्रम में सीएमएचओ डा. शुभा गरेवाल जिला टीकाकरण अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, डीपीएम सुश्री पीयूली मजूमदार, प्रभारी आरएमएनसीएचए, डीपीएचएन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *