Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुराग धारा के साथ ही माघी पूर्णिमा मेला संपन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुराग धारा के साथ ही माघी पूर्णिमा मेला संपन्न
( महामाया कारीडोर की प्रक्रिया अंतिम चरण में :तोखन )
(खबर संजय सोनी)
रतनपुर। माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला सात दिनों तक लोक कला तथा संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने उपरांत शनिवार को देश के आवासन मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हो गया,


समापन समारोह में प्रदेश के विख्यात छत्तीसगढ़ी गायिका कविता वासनिक कृत” अनुराग धारा”कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और देर रात तक मंच परिसर में जमे रहे,


विदित हो कि बीते सप्ताह भर से नगर के विख्यात सती स्थल पर पारंपरिक माघी पूर्णिमा मेला का भव्य आयोजन नगरपालिका द्वारा कराया जा रहा है, जिसका समापन आज केंद्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में तथा विधायक धरम लाल कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथी रजनीश सिंह(अध्यक्ष,सेवा सह,बैंक बिलासपुर) भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,निरंजन पैकरा(सभापति,जिला पंचायत बिलासपुर) रहे ,वही विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री यश कुमार मनहर,जनक राम देवांगन,भाजपा मंडल के चारो अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप,बजरंग जायसवाल,रामेश्वर सिंह राजपुत,भोजेश रजक, पंडित रमेश शर्मा
( संस्थापक मंगला गौरी मंदिर)श्रीमती गायत्री साहू
( जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा) समाजसेवी गीताराम धुर्वे ,तथा शीतल जायसवाल शामिल हुए जिनका नगर पालिका परिषद द्वारा पुष्प हार तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया,
मुख्य अतिथि श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतनपुर मेले का अस्तित्व आप सभी नगरवासियों के प्रेम के चलते आज चरम पर है ,आने वाले कल में मेला और भी बड़े स्वरूप में लगेगा ऐसा प्रयास आप हम सब मिलकर करेंगे, उन्होंने कहा कि रही बात नगर विकास और मांग पत्र की तो मैं इतना ही कहूंगा कि मैं और हमारा नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश जी दोनो साथ मिलकर नगर में विकास की गंगा बहाएंगे, श्री साहू ने बताया कि सबसे बड़ी खुश खबरी ये है कि मां महामाया देवी मंदिर कारीडोर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, वही अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मेला मड़ई हम छत्तीसगढ़िया लोगों की पहचान है,यही वो जगह है जहां पर हजारों लोग आपस में मेल मुलाकात करते है, पवित्र सती स्थल में लगने वाले माघी पूर्णिमा मेले की आप सभी को बधाई देता हूं,,


**सियान सियानिन का हुआ सम्मान**
माघी पूर्णिमा मेले के मंच पर पालिकाध्यक्ष लवकुश कश्यप के विशेष पहल पर नगर के दस गणमान्य नागरिकों( सियान सियानीन)को सपत्नीक शाल श्रीफल तथा मेलहई उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया, इसके पहले पालिकाध्यक्ष लवकुश द्वारा मंचासिन समस्त वरिष्ठ जनों को आत्मीयता से तिलक लगाकर,चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए बताया कि मंचासीन इन देव रूपी सियानाें का सम्मान करना मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल है,जिन्हे कभी नही भूल पाऊंगा, सम्मानित होने वालों में नगर के वरिष्ठ पत्रकार श्री माणिक लाल श्रीमती राधा सोनी ,किशन लाल श्रीमती माहेश्वरी तंबोली,मनोहर लाल श्रीमती अनुज चंदेल, के आर कौशिक श्रीमती सुशीला देवी, चुन्नी लाल सोनी श्रीमती द्रौपदी सोनी ,परदेशी पटेल श्रीमती हेम कुंवर पटेल,हबीब खान श्रीमती फिरोजन बी,मिलन सिंह श्रीमती गायत्री देवी, पवन यादव श्रीमती पहरतीन बाई, शामिल थे,
**इनकी रहा योगदान**
संपन्न मेले में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती बिनु निराला,पार्षद इंदु यादव,अर्चना सोनी,शोभा दुबे,ममता पाव, हर्ष पटेल,सूरज कश्यप,घनश्याम कमलसेन
,पुष्पकांत कश्यप,सुनील अग्रवाल,हकीम मोह,मनोज पाटले,कुश कहरा,रामफल श्रीवास,हीरा मरावी, तथा भाजपा मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक,प्रशांत यादव ,बिज्जू कश्यप,राहुल,जितेंद्र, बिन्नु,मुकेश जोशी
सहित नगर के गणमान्य नागरिक तथा निकाय के कर्मचारियों की उपस्थिति रही,कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश श्रीवास्तव तथा विनय पांडे ने किया,वही आभार प्रदर्शन सी एम ओ सुख सागर खूंटे ने किया,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *