Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

नवरात्रि पर्व में सप्तमी-अष्ठमी को माँ महामाया रतनपुर दर्शनार्थ जाने वाले श्राद्धालुओ हेतु की गई पुलिस द्वारा चौक चौबंद व्यवस्था

Oplus_131072

 पूरे मार्ग में पुलिस व्यवस्था रहेगी मुस्तैद*
असामाजिक और शरारती तत्वों पर रखी जाएगी पुलिस द्वारा पैनी नजर*
 मार्ग में हुड़दंग, या आम शांति भंग करने वाले पर नजर रखने हेतु कई जगह पर लगाई गई है सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन*
 हुल्लड़ करने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु ब्रीथ एनालाइजर के साथ जगह-जगह पर रहेंगे पुलिस व यातायात के जवान तैनात*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में नवरात्रि महापर्व के सप्तमी-अष्टमी की रात्रि को विभिन्न क्षेत्रों से मां महामाया दर्शन हेतु रतनपुर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए चारों दिशाओं से आने आने वाले भारी वाहनों को कल दिनांक 25.03.2026 को शायं 4:00 बजे से श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग में प्रवेश प्रतिबंध की गई है।
अतः भारी एवं मध्यम वाहनों के संचालकों/ट्रांसपोर्टरों से विशेष अपील है कि मां महामाया दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं के सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु उक्त मार्ग में किसी भी स्थिति में भारी वाहनों एवं मध्यम को प्रवेश न होने दें।
विदित हो कि शहर की ओर से जाने वाले भारी वाहनों के लिए चिल्हाटी मोड़, अशोक नगर चौक, गुरुनानक चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप, मंगला चौक, महाराणा चौक के पास, रायपुर मार्ग से जाने वाहनो को सेंदरी अरपा पुल के पास, कोरबा की ओर से आने वाले वाहनों को ग्राम कर्रा के पास एवं गौरेला पेंड्रा से आने वाले वाहनों को रोकने हेतु सिल्ली मोड़, कोटा मार्ग से आने वाले वाहनों को रोकने हेतु लखनी मोड़ के पास से प्रतिबंधित एवं नो एंट्री लगाई गई है इस हेतु यातायात एवं पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लगाई गई।
इस अवसर पर समस्त नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध है कि इस पवित्र अवसर पर मार्ग में चलते समय शालीनता, धैर्य और संयम रखते हुए सड़क सुरक्षा मापदंडों एवं मानको का विशेष ध्यान रखें ताकि सड़कों पर चलते हुए सभी को सुगम एवं सुचारु आवागमन प्राप्त हो सके। इस दौरान किसी भी स्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। राहगीर शराब एवं नशे के हालात में वाहन चलाने वाले, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले, मार्ग में हुड़दंग एवं आम शांति भंग करने वाले, असहज एवं असामाजिक गतिविधि पूर्ण आचरण करने वाले, मार्ग में किसी भी प्रकार के असंतुलित एवं अमर्यादित आचरण करने वाले, लोगों की शीघ्र ही जानकारी प्रदान करें ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके इस हेतु पुलिस कंट्रोल रूम के मो. न. 9479193099 में तत्काल संपर्क करके इसकी सूचना प्रदान की जा सकती है।
मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए पर्याप्त पेट्रोलिंग टीम, फिक्स पॉइंट, एम्बुलेंस एवं क्यू आर टीम टीम का गठन किया गया है ताकि किसी भी प्रकार के इमरजेंसी पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान जगह-जगह पर यातायात एवं पुलिस के जवान हुल्लड़बाजी करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु ब्रिज एनालाइजर मशीन के साथ रहेंगे तैनात ताकि किसी भी स्थिति में वाहनों में शराब का सेवन कर वाहन चलाना, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, स्टंटिंग करना, वाहनो को लहराकर चलाना, वाहनो सुरक्षा मानकों के विपरीत बैठकर वाहन चलाना एवं वाहनों में हुल्लड़बाजी आदि वाहन चलाते समय असंगत व्यवहार करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल सुसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
समस्त राहगीरों से विशेष अनुरोध है कि मां महामाया दर्शन में जाते समय आम राह एवं सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक मर्यादाओं एवं सामाजिक आदर्शों का विशेष ध्यान रखें। ऐसे समय के अमर्यादित, असामाजिक व्यवहार एवं आचरण करने वाले कि सूचना तत्काल देवें, ताकि इस पवित्र अवसर पर किसी भी प्रकार के अभद्रता पूर्ण व्यवहार या आचरण के कारण मार्ग में कोई व्यवधान की स्थिति निर्मित न हो

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *