Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़बिलासपुर

लकड़ी चोरी के विवाद में युवक की हत्या, कोटा पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोटा/बिलासपुर -लकड़ी चोरी के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होलिका दहन के दिन मृतक मोहन पांडेय ने आरोपी राजाराम साहू पर घर की लकड़ी चोरी कर होलिका में जलाने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से 22 मार्च को मोहन पांडेय के घर पहुंचकर उसे बाहर बुलाया। इसी दौरान आरोपियों ने ईंट, टांगिया, लाठी और जलाऊ लकड़ी के फंटे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी शरद कौशिक पर भी हमला किया गया, जो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
मामले की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 227/2026 धारा 103(1), 115(2), 296, 351(3), 190, 191(3), 331(7), 332 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
राजाराम साहू (21)
देवीप्रसाद साहू (26)
प्रदीप साहू (26)
आशा बाई साहू (66)
चैतराम साहू (71)
वृंदा बाई साहू (29)
शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे का टांगिया और लकड़ी का फंटा भी जप्त किया है।
पूरे मामले की कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, संजय श्याम और दीप सिंह कंवर की विशेष भूमिका रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *