Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

नवरात्री में मां महामाया मंदिर में निस्वार्थ सेवा दे रहें अभाविप के कार्यकर्ता 

रतनपुर– सम्पन्न हो रहे चैत्र बासन्ती नवरात्र में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से रतनपुर धाम आ रहे  हैं अत्यधिक भीड़ होने के कारण मातारानी के दर्शन से कई लोग वंचित हो जाते हैं तो कई भक्तजन  घण्टो  लाइन में लगे रहने के कारण होश गंवाकर गिर जाते हैं,इन सब की निःस्वार्थ सेवा अभाविप के सदस्य मन्दिर परिसर में कर रहे है, 
 विदित हो कि अभाविप के सदस्य पिछले सात वर्षो से लगातार हर नवरात्र में आने वाले मातारानी के भक्तों को अपनी निःशुल्क सेवा दे रहे है, नवरात्रि के पहले दिन से ही ये लोग अपनी पूरी टीम के साथ जिसमे युवक युवती अपने अपने परिचय पत्र लगाकर आये हुए श्रद्धालुओं को सुब्यवस्थित दर्शन कराने में अपना अहम सहयोग देते है साथ ही साथ जरूरत मन्दो को शुद्ध पेय जल मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से श्रद्धालुओं को मुहैया कराते है,अभाविप के पूर्व नगर मंत्री ईशा सोनी ने बताया की अखिल  भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम पूरे नवरात्र के दौरान भक्तजनों के सहयोगार्थ तैयार रहते है, नवरात्रि में एबीव्हीपी का एकमात्र उद्देश्य रहता है कि  किसी भी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक नवरात्रि के पावन पर्व पर निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करते हैं,उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सारे सदस्य हर तरह से नवरात्र में व्यवस्था बनाने में आगे रहते हैं, नगर मंत्री अरविंद चंदेल के मार्गदर्शन में अभाविप के सारे पदाधिकारी तथा सदस्यगण नवरात्र पर्व के दौरान दर्शनार्थियों को सुलभ दर्शन कराने तथा व्यवस्था बनाने में सहयोग करते देखे गए, इस दौरान थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ आई पी एस अंशिका जैन से अभाविप की टीम ने मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया,
इस गरिमामय अवसर पर अभाविप के कार्यालय मंत्री शिवांग सोनी, वंदना चित्रकार ,अंकिता यादव,विवेक कश्यप, वृक्षा कश्यप,रुद्राक्ष कश्यप,वैभव नामदेव,अंकिता कंवर,दिनेश धीवर,प्रयांजलि, अनन्या, पुष्पांजलि,चांदनी ठाकुर,अमित कश्यप सहित अभाविप के तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *