Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

छत्तीसगढ़जांजगीर

पावर ग्रिड तागा मे हिन्दी पखवाडा मे हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन, रात भर कविता की बारिश से भीगते रहे पावर ग्रिड के कर्मचारी

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हिंदी माह 2024 के उपलक्ष्य में पावरग्रिड चांपा उपकेंद्र में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन के श्रीहरि महोदय, वरि. उपमहाप्रबंधक(पावरग्रिड,चांपा) के द्वारा किया गया।मंच का संचालन प्रशांत कुमार ,हिंदी नोडल अधिकारी ने किया।इस अवसर पर वरि. उपमहाप्रबंधक ने हिंदी भाषा के महत्व पर चर्चा की।उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा हमारी पहचान हैं।इसके साथ ही वर्ष भर चलाई जाने वाली राजभाषा संबंधी गतिविधियों की भी सराहना की। इस मौके पर हास्य कवि शरद यादव अक्स के संयोजन मे हास्य कविता का पाठ किया गया जिसमे तेजराम नायक के व्दारा “राम जैसा राज यहाँ चाहते हैं सभी किन्तु,

राम जैसा वनवास कोई नहीं चाहता।* को सुनाकर खूब तालियाँ बटोरी इसी क्रम मे खोखरा जांजगीर के युवा कवि व गीत कार अनुभव तिवारी ने “नफरत नही सभी से मोहब्बत किया करो ,जन्नत नही जमीन की चाहत किया करो “सुनाकर श्रोताओ को भाव विभोर किया कोटा रतनपुर से आई श्रृंगार की कवियित्रि सोमप्रभा नूर के व्दारा तुम आए जब से जीवन में,सपनों से फिर प्यार हुआ ;,नाम तुम्हारा इन सांसों के चलने का आधार हुआ गाकर प्रेम व श्रृंगार से भरी कविता का पाठ कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया बिलाईगढ से आए कवि शशि भूषण स्नेही ने अपनी व्यंग कविताओ से मानवीय संवेदनाओ की कविता का पाठ कर तालियाँ बटोरी कार्यक्रम का समापन हास्य कवि शरद यादव के चुटकुले अँदाज मे हुआ जिसका सभी ने स्वागत किया इस मौके पर हास्य कविता पाठ मे पधारे कवियो को पावरग्रिड तागा के व्दारा सम्मानित भी किया गया इस कवि सम्मेलन में जयंत थावरे,मुख्य प्रबंधक,समीर जायसवाल ,मुख्य प्रबंधक, सुनील कुमार,मुख्य प्रबंधक, सचिन कटोले मुख्य प्रबंधक रंगू लाल सिदार सहायक प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *