Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरकवर्धाखास - खबरछत्तीसगढ़

कवर्धा नामदेव समाज की 755वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

कवर्धा छत्तीसगढ़ – कवर्धा नामदेव समाज द्वारा संत श्री नामदेव महाराज की 755वीं जयंती बड़े हर्ष और गरिमा के साथ मनाई गई। समाज की जिला समिति एवं युवा टीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष विजय नामदेव के निवास से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा से हुआ, जो राधाकृष्ण बड़े मंदिर प्रांगण पहुँचकर पूजा-अर्चना, 56 भोग अर्पण और प्रसाद वितरण के बाद सामाजिक भवन में सम्पन्न हुआ। सामाजिक भवन पहुँचने पर महिला मंडल ने उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक आरती और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

मंच पर जिला समिति, युवा एवं महिला टीम द्वारा सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंच से उतरकर वरिष्ठजनों को व्यक्तिगत रूप से श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मंच पर उपस्थित महत्वपूर्ण अतिथि:
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरीय साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नपा उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, श्रीमती सतविंदर कौर पाहुजा, श्री खिलेश्वर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी श्री अनिल ठाकुर, श्री कहैया नामदेव, श्री होरा महेंद्र, श्री प्रदीप नामदेव, जिलाध्यक्ष कबीरधाम श्री अभिताभ नामदेव एवं समाज संरक्षक श्री अशोक नामदेव।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समाज के जिला अध्यक्ष अभिताभ नामदेव तथा उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने फैंसी ड्रेस में आए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे “जय संत नामदेव” एवं देशभक्ति के नारे भी लगवाए।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक भवन में स्थान की कमी को देखते हुए जिला अध्यक्ष अभिताभ नामदेव द्वारा अतिरिक्त मंजिल निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही एक अतिरिक्त मंजिल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने परिसर में सबमर्सिबल मोटर सेट एक सप्ताह में स्थापित कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन बसंत नामदेव एवं तरुणा नामदेव ने किया। अंत में समाज के सचिव कैलाश नामदेव ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *