Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorizedअच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

अभाविप की नवीन कार्यकारिणी घोषित, अरविंद नगर मंत्री, शिवांग कार्यालय मंत्री बने 

खबर, संजय सोनी
रतनपुर =विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनपुर इकाई का आज नवीन कार्यकारिणी गठन किया गया।चुनाव अधिकारी के रूप में पेंड्रा जिला संयोजक कु स्नेहा अग्रहरी व अदवित मिश्रा रहे, जिन्होंने बी ए फाइनल ईयर के छात्र अरविंद चंदेल को नगर मंत्री तथा शिवांग सोनी को कार्यालय मंत्री चुना गया।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से राष्ट्रहित छात्र हित समाज हित में निरंतर कार्य करते आ रही हैं ,विद्यार्थी परिषद गैर राजनीति संगठन हैं दलगत राजनीति से बाहर राष्ट्रहित में कार्य करना ही इसका एकमात्र उद्देश्य है, और आज विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन की उपाधि से अलंकृत हैं ,नवीन कार्यकारिणी गठन के पूर्व नगर मंत्री रही कु ईशा सोनी ने मंत्री प्रतिवेदन दिया जिसमे उन्होंने बीते वर्ष भर की गतिविधियों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया,तदोपरांत पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,
**नवीन कार्यकारिणी घोषित**
चुनाव अधिकारियों ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर बताया की नगर मंत्री के जिम्मेदार पद पर अरविंद चंदेल, सह मंत्री करण यादव, रुद्राक्ष कश्यप,विवेक कश्यप, वृक्षा कश्यप,कार्यालय मंत्री शिवांग सोनी, महाविद्यालय प्रमुख व राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख कु खुशी गहवई ,विद्यालय प्रमुख सुमंत सोनी, सोसल मीडिया प्रमुख विवेक पटेल ,मिशन साहसी प्रमुख प्रिंसी भोसले, एस एफ एस प्रमुख अनन्या साहू , तथा एस एफ डी प्रमुख कुमकुम तंबोली नियुक्त किया गया,
इस प्रमुख अवसर पर विशेष रूप से वक्ता के रूप में रोहिणी बैशवाडे शामिल थे, इस दौरान कु पुष्पांजलि जायसवाल,वन्दना चित्रकार, अंकिता कंवर, अंजली श्याम , प्रीति पैकरा,वैभव नामदेव, वैभव सोनी, योगेश तंबोली,हर्षित सोनी,रागिनी,सुशांत कौशिक,कृष्ण कुमार प्रजापति,सहित अभाविप के समस्त सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता
आतिश सिंह ठाकुर ने मंच संचालन करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी,वही नवनियुक्त नगर मंत्री अरविंद चंदेल ने आभार व्यक्त किया,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *