Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

तीन वर्षीय मासूम बच्ची की खेलते-खेलते पानी की टंकी में डूबने से मौत,

बिलासपुर- कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमने में तीन वर्षीय मासूम बच्ची परी वैष्णव की खेलते-खेलते पानी की टंकी में डूबने से दुखद निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, मृतका अपनी मामा के घर में रह रही थी और घर के पास खेल रही थी। खेलते वक्त वह पास ही बने पानी की टंकी में गिर गई और डूब गई। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचकर बच्ची को बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सक ने निधन की पुष्टि की।
कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना ने स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता की याद दिला दी है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
परी वैष्णव, उम्र 3 वर्ष, पिता कल्याण दास वैष्णव एवं माता सरस्वती वैष्णव, ग्राम पंचायत अमने की निवासी थी। यह घटना बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक जरूरी घड़ी है, खासकर घर के आसपास रखे गए खुले पानी के संसाधनों के संदर्भ में।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *