Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़धर्म

पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य महाभाग का चातुर्मास समारोह गोवर्धन मठ पुरी में 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा महोत्सव

अनंत श्री विभूषित गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का चातुर्मास व्रत समारोह आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा 21 जुलाई रविवार से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के साथ शुभारंभ होगा इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतो से पहुंचे शिष्य एवं भक्त वृंद तथा पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के सदस्यों को पादुका पूजन दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य सुलभ होगा सर्वप्रथम वेद व्यास पूजन सनातन परंपरा प्राप्त गुरुओं का आचार्यों का पूजन आराधना संपन्न होगा तत्पश्चात पूज्य पाद

गुरुदेव भगवान का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद ग्रहण करने का सौभाग्य भक्तों को सुलभ होगा इस पुनीत अवसर पर गौशाला में गौ माता का पूजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात पूज्यपाद गुरुदेव की दिव्य अमृतवाणी द्वारा सारगर्भित र्संदेश प्रसारित होगा 22 एवं 23 जुलाई को पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी का राष्ट्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में पूज्यपाद शंकराचार्य जी का दुर्लभ मार्गदर्शन समस्त भक्तों को सुलभ होगा चातुर्मास में प्रतिदिन सत्संग प्रवचन तथा वेद वेदांत उपनिषद का अनुशीलन स्वाध्याय अध्ययन का दिव्य कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न होगा इस अवसर पर सत्संग सेवा एवं संकीर्तन का विभिन्न प्रकल्प संचालित होगा भारत के विभिन्न प्रांतो में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर पूजन आराधना रुद्राभिषेक वृक्षारोपण गौ सेवा प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा हैं इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में यह भव्य आयोजन संपन्न होगा तथा भगवत पाद शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित दक्षिणा मूर्ति मठ वाराणसी,हरिहर आश्रम वृंदावन, शिव गंगा आश्रम तीर्थराज प्रयाग, मनसा देवी का दिव्य मंदिर प्रांगण बिहार,श्री विमलांबा शक्ति संस्थानम होशियारपुर एवं श्री सुदर्शन संस्थान रायपुर में दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा आप समस्त सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्तों से विशेष आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में स: परिवार सम्मिलित होकर गुरु पादुका पूजन कर दिव्य आशीर्वाद ग्रहण करें।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *