Breaking
कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़बिलासपुर

Bilaspur news:– कितनी सरकारी जमीनें है उपलब्ध और कितनी सरकारी जमीनों पर हो गया है कब्जा, भौतिक सत्यापन कर जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट

CG news:– बिलासपुर नगरीय क्षेत्र स्थित शासकीय भूमि एवं नजूल भूमि का मिशल बंदोबस्त एवं अधिकार अभिलेख में भौतिक सत्यापन कर वर्तमान अभिलेख की स्थिति एवं भूमि स्वामी दर्ज होने का कारण सहित विवरण पेश करने हेतु एसडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में 1 से 9 दलों का गठन किया गया था। जिन्होंने आज जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

Bilaspur बिलासपुर। सरकारी जमीनों और नजूल जमीनों के मिसल बंदोबस्त एवं अधिकार अभिलेख से भौतिक सत्यापन कर वर्तमान अभिलेख की स्थिति एवं भूमि स्वामी दर्ज होने के कारण सहित विवरण की जांच कर बिलासपुर एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई गई जांच टीम ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अब इसका कलेक्टर द्वारा बनाई गई कमेटी परीक्षण करेगी फिर शासकीय जमीनों की अवैध बिक्री और कब्जे की रजिस्ट्रियां शून्य कर वापस शासकीय भूमि के रूप में अभिलेखों में रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

शासकीय जमीनों के कब्जे, रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज करने की लगातार शिकायतों को बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने संज्ञान लिया था। इसकी जांच के लिए उन्होंने बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में 9 जांच टीम बनाई थी। बिलासपुर नगरीय क्षेत्र स्थित शासकीय भूमि एवं नजूल भूमि का मिशल बंदोबस्त एवं अधिकार अभिलेख से भौतिक सत्यापन कर वर्तमान अभिलेख की स्थिति एवं भूमि स्वामी दर्ज होने का कारण सहित विवरण पेश करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर (राजस्व) की अध्यक्षता में 9 जांच टीम बनाई गई थी। जांच दल ने अपने प्रभार क्षेत्र में सर्वेक्षण और भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद जांच दल के अध्यक्ष बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

उक्त जांच रिपोर्ट के निरीक्षण के लिए बनाई गई है कमेटी,:–

एसडीएम के अध्यक्षता में 9 जांच टीमों ने जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। उक्त जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के लिए एडिशनल कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय समिति बनाई गई हैं। जिसमें अध्यक्ष शिवकुमार बनर्जी के अलावा नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, नजूल अधिकारी एसएस दुबे, अधीक्षक भू अभिलेख केएस यादव, नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत, डिप्टी डायरेक्टर नगर एवं ग्राम निवेश भानु पटेल, प्रभारी
उप अभियंता नगर निगम जुगल किशोर सिंह शामिल है।

एसडीम की अध्यक्षता में बनी 9 जांच टीमों में ये रहे थे शामिल:–

एसडीम की अध्यक्षता में 9 जांच टीमें बनी थी। टीमों ने नजूल अधिकारी एसएस दुबे, तहसीलदार अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन, अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार सिद्धि गबेल,नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, तहसीलदार सकरी अश्वनी कंवर, नायब तहसीलदार रुचिका अग्रवाल के प्रभार में जांच की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *