संजय सोनी
रतनपुर–विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनपुर इकाई का आज नवीन कार्यकारणी गठन किया गया। जिसमे बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा कु ईशा सोंनी को नगर मंत्री चुना गया,

गौरतलब है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से राष्ट्र हित छात्र हित समाज हित में निरंतर कार्य करते आई हैं जिसमें लाखों आंदोलनों से देश में एक सार्थक कीर्तिमान स्थापित किया देश में जब आपातकाल वे काला दिन लागू किया गया था तब विद्यार्थी परिषद ने उसको जड़ से समाप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी का गठन 1980 में हुआ तब भाजपा की विद्यार्थी विंग में रहकर के काम करने का प्रस्ताव विद्यार्थी परिषद को दिए तब विद्यार्थी परिषद ने कहा की हम गैर राजनीति संगठन हैं दलगत राजनीति से बाहर राष्ट्र हित में कार्य करेंगे और आज विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन की उपाधि से अलंकृत हैं

नवीन कार्यकारणी गठन में आज परिषद वक्ता के रुप में बिलासपुर विभाग संयोजक हेमांशु कौशिक ने परिषद के गौरवशाली इतिहास को विस्तार से बताया चुनाव अधिकारी के रुप में शुभम पाठक उपस्थित रहें जिन्होने वर्तमान कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी की घोषणा की ,इस अवसर पर पेंड्रा जिला संयोजक स्नेहा अग्रहरि विशाल मिश्रा वाशु उपस्थित रहें व नवीन कार्यकारणी में सह मंत्री अनुष्का आनंद करण तथा वैभव अनन्य मुस्कान नवदीप प्रिंसी रागिनी अंजली वंदना वैभव मीनाक्षी लक्ष्मी प्रीति डमेश्वर अर्जुन आरती प्रकाश सौरभ मुस्कान भानु शिवांग सत्यम चेतन आशीष अमन आस्था स्नेहा परमेश्वर कौशल्या निशु यशवंत संतोषी सावनी प्रिया कुमकुम पुष्पांजलि पीतांबर शशांक मनीष अभय राहुल करण ओमप्रकाश व विशेष आमन्त्रित सदस्य विकाश धीवर प्रेमांशु विनोद महावीर विमल दौलत योगेश भारती की अन्य कार्यकर्ताओं की घोषणा हुआ।आतिश सिंह ठाकुर ने मंच संचालन कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया



