Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

अटल की दादागिरी नही चलेगी की नारों के साथ हुआ विधायक का पुतला दहन

संजय सोनी की रिपोर्ट
रतनपुर– बीते चुनाव में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने दादागिरी करके पूरे कोटा विधानसभा क्षेत्र में नाकाबिल लोंगो को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस की लुटिया डूबा दी, चुनाव में हुई किरकिरी हार से बौखलाए कांग्रेस नेताओ ने आज महामाया चौक में अपने विधायक का पुतला दहन कर उनके विरोध में जमकर नारे बाजी की,
उल्लेखनीय है कि सोमवार की दोपहर महामाया चौक में कांग्रेस के तत्कालिन ब्लाक अध्यक्ष रमेश सुर्य के नेतृत्व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया,वही नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव का पुतला चौक में रखकर “अटल की दादागिरी नही चलेगी, कोटा बचाओ विधायक हटाओ के जमकर नारे लगाते रहे, सम्पन्न निकाय चुनाव सहित जिला व जनपद के भी चुनाव में कांग्रेस के सूपड़ा साफ होने का पूरा श्रेय कोटा विधायक को देते हुए रमेश सूर्या ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र के निष्ठावान कांग्रेस जनों का घोर अपमान किया है दमदार प्रत्याशियों को टिकिट ना देकर छजकाँ से आये लोंगो को प्रत्याशी बनाकर पार्टी को गर्त में डाल दिया,बीते लोकसभा चुनाव में भी अटल श्रीवास्तव ने देवेंद्र यादव के खिलाफ अपने खासमखास रहे सुदीप श्रीवास्तव को निर्दलीय चुनाव लड़वाकर कांग्रेस को हराने में सहयोग किया था,
**महिला कार्यकर्ताओ ने उतारी चप्पल**
गुस्साए महिलाओं ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के पुतले को बीच चौक में चप्पल उतारकर पीटा और कांग्रेस बचाओ विधायक हटाओ के जमकर नारे लगाए,
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष रमेश सूर्या, जमुना माथुर,कमल सोंनी,मोहर खान, भान सिंह जगत,रामशरण कौशिक,दिलशाद मिर्जा,इशहाक खान,राजेश यादव,वंश ताम्रकार,जतिन मिश्रा,शैल जायसवाल, आरती योगेश वैष्णव,सुशीला सूर्य,मोंगरा,शिवकुमारी,विजय बढाई, मोंगरा,सहित अनेक कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *