Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधछत्तीसगढ़रतनपुर

कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को उतारा मौत के घाट,

रतनपुर- गिरजाबंद नवागांव। बिलासपुर जिले के गिरजाबंद नवागांव के आवास पारा में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (लगभग 38 वर्ष) ने कथित तौर पर अपने लकवाग्रस्त पिता रिखीराम सूर्यवंशी (लगभग 65 वर्ष) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

oplus_0

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अपनी मां फेकन बाई पर भी हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए वह भागकर अपने रिश्तेदार राजकुमार सूर्यवंशी के घर पहुंचीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी पहले भी घर में मारपीट करता था और करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवचरण को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *