Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Uncategorized

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

*सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की ‘जुगलबंदी’, सराफा एसोसिएशन ने खोली गोल्ड लोन की पोल*

*बिलासपुर* – सराफा एसोसिएशन ने हाल के दिनों में बढ़ रही चोरी और लूट के जेवरातों को बैंकों में गिरवी रखकर ‘गोल्ड लोन’ लेने की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पिछले दिनों सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक शातिर चोर और मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के गहनों को मणिपुरम फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया था, वहीं मैनेजर ने चोरी का माल जानते हुए भी उसे गलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से इस संबंध में कड़े नियम बनाने की मांग की है।

​ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि अक्सर अपराधी चोरी का माल ठिकाने लगाने के लिए बैंकों का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि वहां कागजी खानापूर्ति के बाद आसानी से नकदी मिल जाती हैं ,बैंक बिना उचित बिल या आभूषणों की शुद्धता और स्रोत की गहन जांच किए बिना लोन पास कर देते हैं, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है।

श्री सोनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई व्यक्ति भारी मात्रा में पुराने जेवर लेकर बैंक आता है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और सराफा एसोसिएशन को दी जाए,इसके साथ ही गोल्ड लोन लेने आए हुए व्यक्ति के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

*​एसोसिएशन का पक्ष*
​ श्री सोनी के कहा कि हम व्यापारियों के रूप में हमेशा सतर्क रहते हैं और किसी भी संदिग्ध ग्राहक से माल नहीं खरीदते। लेकिन बैंक केवल अपने टार्गेट पूरे करने के चक्कर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। चोरी का माल बैंक में रखना न केवल अनैतिक है बल्कि यह जांच एजेंसियों को भी गुमराह करता है।” इसलिए गोल्ड लोन देते समय मूल खरीद बिल को अनिवार्य बनाया जाए,​केवाईसी की प्रक्रिया जरूर पूरी हो, संदिग्ध लेनदेन वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड पुलिस के साथ साझा किया जाए इसके साथ ही बैंक, पुलिस और सराफा व्यापारी एक साझा नेटवर्क बनाएं ताकि चोरी के माल की पहचान तुरंत हो सके।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *