Breaking
फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर में हिंदी दिवस पर दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह – ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और मान-सम्मान

रतनपुर – हिंदी भाषा की गरिमा को नमन करते हुए और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब रतनपुर आगामी 13 व 14 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहा है।यह कार्यक्रम सम्मानीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगी।

आपको बता दे कि यह कार्यक्रम हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य रतनपुर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच देना है ताकि उन्हें समाज में उचित पहचान मिल सके।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

 

> “ग्रामीण अंचलों में अपार प्रतिभाएं होती हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता। प्रेस क्लब रतनपुर का यह प्रयास है कि इन होनहारों को समाज के सामने लाया जाए और उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे भविष्य में और बेहतर कर सकें। यह सम्मान समारोह उनके लिए आत्मविश्वास की नई उड़ान साबित होगा।”
यह दो दिवसीय कार्यक्रम शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, साहित्य, नवाचार, सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों को समर्पित रहेगा। इन सभी को समारोह में विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति गठित, तैयारियां जोरों पर

कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने हेतु आयोजन समिति का गठन भी कर लिया गया है। प्रेस क्लब के सचिव ताहिर अली ने बताया कि –
“समिति में क्लब के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। इस अवसर पर रतनपुर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *