Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन

बिलासपुर / रतनपुर – खाद्य औषधि प्रशासन विभाग जिला बिलासपुर द्वारा गुरुवार को रतनपुर महामाया मंदिर धर्मशाला में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के छोटे और बड़े व्यापारियों ने भाग लेकर अपना पंजीयन कराया और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा –
लोगों की समय की बचत करना
व्यापारियों को ऑफिस के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना
पंजीयन प्रमाण पत्र तुरंत हाथों में उपलब्ध कराना।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी ने कहा –

> “खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीयन और लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। व्यापारी बिना समय गंवाए, सीधे स्थल पर ही अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।”

 

शिविर को सफल बनाने में मधु स्वीट्स के संचालक दिनेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर भारतीय सांडिल्य, फणिभूषण जायसवाल, राजीव लोचन, रामेश्वर और दिनेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

शिविर में आए व्यापारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *