
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली बार सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘दंतेला’ बड़े परदे पर आने जा रही है। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का यह अद्वितीय संगम छत्तीसगढ़ी फिल्मों में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
फिल्म का निर्देशन डॉ. शांतनु पाटनवार ने किया है।
विशेष बात यह है कि यह छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म है जिसे डॉक्टर्स की टीम ने मिलकर बनाया है।
फिल्म के सहयोगियों में डॉ. सुरेश प्रभाकर का नाम खासतौर पर लिया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा –
“दंतेला सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह समाज की एक सच्ची तस्वीर भी दिखाती है। दर्शकों को हंसी और डर के साथ सोचने पर मजबूर करेगी।”
उनके अनुसार, यह फिल्म आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी सिनेमा की दिशा बदलने का काम करेगी।
मुख्य कलाकार और किरदार:
एवरग्रीन विशाल – भैरू का दमदार किरदार।
अनिल सिन्हा – सात अलग-अलग अंदाज की कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
अमन सागर – अनुभवी और गंभीर अभिनय से कहानी को गहराई देंगे।
डॉ. राज दिवान – खौफनाक विलेन के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म का गीत “काली आवत” पहले ही लोकप्रिय हो चुका है, जबकि हाल ही में रिलीज “कटिली द नचइया” गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
फिल्म निर्माण में जुड़े डॉक्टरों में शामिल हैं –
डॉ. शांतनु पाटनवार, डॉ. सुरेश प्रभाकर, डॉ. राज दिवान, डॉ. कार्तिक सोनी, डॉ. प्रवीन मित्तल, डॉ. इशी मंद्रीक और सुनील कुमार साहू।
लीड कास्ट: डॉ. एवरग्रीन विशाल, राया डिंगोरिया, ज्योत्सना ताम्रकार, डॉ. राज दिवान, अमन सागर, अनिल सिन्हा, वीना सेंद्रे, डॉ. कार्तिक सोनी और सत्येश शर्मा।
डॉ सुरेश प्रभाकर का कहना है कि ‘दंतेला’ केवल डर और हंसी का अनुभव नहीं कराएगी बल्कि गांवों की सामाजिक सच्चाई से भी दर्शकों को रूबरू कराएगी।
तो तैयार हो जाइए, 29 अगस्त 2025 को अपने शहर के थियेटरों में ‘दंतेला’ के खौफ और हास्य से भरे रोमांचक सफर के लिए।



