Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

गीता सोनी ने निभाई सहभागिता, जेंडर एण्ड माइग्रेशन प्रशिक्षण मे मिला सम्मान

नोएडा-  प्रवासी मजदूरों के हित में आयोजित जेंडर‌ एण्ड माइग्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) की भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारी अध्यक्ष और अखिल भारतीय मंत्री (ट्रांसपोर्ट क्षेत्र) गीता सोनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से चुनिंदा प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों में जेंडर एण्ड माइग्रेशन को घटाना है और महिला मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। गीता सोनी ने प्रशिक्षण सत्रों में अपने अनुभव साझा किए और प्रवासी महिला श्रमिकों से जुड़ी चुनौतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

गीता सोनी न केवल ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में बल्कि संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय मजदूर संघ द्वारा तेलंगाना और मध्य प्रदेश की प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कोर्स डायरेक्टर एलीना सामर्थे और डायरेक्टर जनरल डॉ. अरविंद ने गीता सोनी को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ से कुल तीन प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें गीता सोनी का योगदान रूप से सराहा गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *