Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अजब -गजबछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

दादा-परदादा की जमीन एक झटके में सरकार की… 26 किसानों की जिंदगी उजड़ गई, 15 अगस्त को तहसील के बाहर धरना की चेतावनी!

रतनपुर-  कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर और घासीपुर में 43 किसानों के लिए एक ही खसरा नंबर 6 से जुड़े भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। राजस्व विभाग द्वारा सभी किसानों को नोटिस जारी करने की बात कही गई, परंतु सच्चाई यह है कि उनमें से अधिकतर किसानों को नोटिस मिला ही नहीं। जिन चंद रसूखदार किसानों को नोटिस मिला, उन्होंने तत्काल दस्तावेज जमा कर दिए, कुछ ने खेती के व्यस्त समय के कारण नहीं जमा कर पाए, और शेष को तो भनक तक नहीं लगी।

लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि राजस्व विभाग ने 26 किसानों की जमीन को बिना कोई पूर्व सूचना या नोटिस दिए सीधे सरकारी भूमि घोषित कर दिया, और जब ये किसान खाद-बीज की पर्ची कटवाने पहुँचे, तब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि अब उनकी जमीन पर उनका हक नहीं रहा।किसानों का आरोप है कि ये जमीन वे पिछले 50-60 वर्षों से अपने दादा-परदादा के समय से बोते आ रहे हैं। उनके पास बी1, पी2, नक्शा, और पर्ची जैसे सभी वैध दस्तावेज हैं, बावजूद इसके उनके नाम बिना सुनवाई हटाकर जमीन सरकार के नाम कर दी गई।

दोहरे मापदंड का आरोप———-

इस पूरे मामले में दोहरा रवैया भी सामने आ रहा है। जिन 17 किसानों के नाम यथावत रखे गए, उनके पास भी वही दस्तावेज हैं जो 26 किसानों के पास हैं। इनमें से कुछ तो हाल ही में, मात्र 15-20 साल पहले ही, ज़मीन खरीदी है। किसानों का आरोप है कि इन रसूखदार 17 किसानों की फाइलें बिना जांच सही मान ली गईं, जबकि गरीब व साधारण किसान की जमीन पर सरकार ने अधिकार कर लिया और अब जांच टीम बनाकर उन्हें ही गुमराह किया जा रहा है।

शैलेन्द्र सिंह किसान लालपुर -“हम तो अपने पुरखों की जमीन पर अनाज उपजाकर पेट पालते आ रहे हैं। अब कह रहे हैं ये जमीन हमारी नहीं… बिना बताए सरकार ने हमें जमीन से बेदखल कर दिया। पर्ची कटवाने गए तो पता चला अब जमीन हमारी रही ही नहीं। ये कैसा न्याय है?”

-ज्ञानधार शास्त्री–“हमारे पास भी वही कागज हैं जो उन 17 लोगों के पास हैं। फिर हमारे ही नाम क्यों काटे गए? हम राजस्व विभाग के चक्कर लगाकर थक गए हैं। अब 15 अगस्त को तहसील के सामने धरना देंगे, जरूरत पड़ी तो चक्का जाम करेंगे।”

किसानों की चेतावनी: 15 अगस्त को धरना और फिर चक्काजाम

26 प्रभावित किसान अब पूरी तरह से न्याय की उम्मीद छोड़ चुके हैं। उनका कहना है कि वे 15 अगस्त को सुबह 6 बजे तहसील कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे और यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़क पर उतरकर चक्काजाम करेंगे।

किसानों की प्रमुख मांगें:——–

बिना नोटिस जिन किसानों की जमीन सरकारी की गई, उन्हें पुनः स्वामित्व दिलाया जाए।

राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई हो।

खाद-बीज के लिए तत्काल वैध पर्ची जारी हो।

सभी 43 किसानों के मामलों की निष्पक्ष जांच हो।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *