Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

गौवंशों की सुरक्षा के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन और पुलिस की अनूठी पहल, गले में बांधी जा रही रेडियम पहचान पट्टियाँ

रतनपुर –  MAP Infra लिम्हा टोल प्लाज़ा के मैनेजर फूलसिंह राठौर और थाना रतनपुर के प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और गौवंश संरक्षण को लेकर एक सराहनीय अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत, सड़कों पर घूम रहे अथवा बैठे गौवंशों के गले में रेडियम वाली पहचान पट्टियाँ (टैग) बांधी जा रही हैं। इन रेडियम पट्टियों के माध्यम से रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकेगा।

इस पहल का एक अन्य उद्देश्य यह भी है कि इन पट्टियों पर विशेष कोड या नंबर दर्ज किए जाएंगे, जिससे संबंधित पशु मालिकों की पहचान की जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकेगी।

फूलसिंह राठौर और थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि यह अभियान जनसुरक्षा और पशु कल्याण दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि रेडियम पट्टियों का उपयोग एक प्रभावी उपाय है, जिससे रात के समय चलने वाले वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का अवसर मिलेगा और पशुओं की जान भी सुरक्षित रह सकेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *