Breaking
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग का ऐतिहासिक फैसलाः निजी फायनेंस कंपनियों के मनमाने व्याज और अवैध वसूली पर कड़ा प्रहार, फायनेंस कंपनी के जाल से मुक्ति।CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई

अपराधकबीरधाम

96 पाउच में बिक रही थी देसी महुआ! आबकारी विभाग की कार्रवाई में 24 लीटर शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर –  अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग बिलासपुर वृत पूर्व ने 18 अप्रैल को तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 24 लीटर महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक प्रकरण अजमानतीय श्रेणी का दर्ज हुआ है।

बरखदान में पाउच-पाउच में बिक रही थी शराब

तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरखदान मोहल्ले में जय कुमार कोल को आबकारी विभाग ने उस समय पकड़ा जब वह प्लास्टिक के 96 छोटे-छोटे पाउचों में महुआ शराब बेच रहा था। जब्त शराब की कुल मात्रा 24 लीटर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दो अन्य गिरफ्तारियां, लगातार दबिश जारी

इस दिन की कार्रवाई में विभाग ने दो अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इनमें से एक मामला अजमानतीय प्रकृति का बताया गया है।

टीम ने संभाला मोर्चा

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, आरक्षक डड़सेना और गौरव स्वर्णकार शामिल रहे। पूरी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

नशे के कारोबार पर सख्ती जारी

आबकारी विभाग की इन लगातार हो रही कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि ऐसे ही सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे नशे के अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *