Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप श्री श्याम रसोई में नि:शुल्क भोजन सेवा

बिलासपुर-  श्री खाटूश्याम जी सेवा समिति द्वारा संचालित श्री श्याम रसोई में शुक्रवार, 09 मई 2025 को स्वर्गीय गीता दुबे जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष नि:शुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा उनके पति हरिओम दुबे (रेलवे, बिलासपुर) द्वारा दिवंगत पत्नी की स्मृति में समर्पित की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, शहरवासियों तथा समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। भोजन प्रसादी का वितरण सुबह से देर शाम तक चला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। श्रद्धांजलि सभा में स्व. गीता दुबे जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके सरल, सेवाभावी स्वभाव को याद किया गया।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ तथा सेवा भाव से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। श्री श्याम रसोई के सेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ आयोजन को सफल बनाया।

श्री खाटूश्याम जी सेवा समिति की यह सेवा न केवल पुण्य स्मरण का माध्यम बनी, बल्कि समाज में सेवा और श्रद्धा का संदेश भी दे गई।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *