Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

खास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

राजनैतिक दलों और मीडिया के समक्ष ईवीएम का जीवंत प्रदर्शन, प्रशिक्षणार्थियों ने जाना ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया

सभी वार्डों में दिया जाएगा ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण

बिलासपुर, – नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के विषय में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम से मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई व शंकाओं का भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समाधान किया गया।
11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। ईवीएम से मतदान के विषय में उचित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन मंथन सभाकक्ष में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर श्री मनोज सनाढ्य के द्वारा सघन रूप से ईवीएम से मतदान का प्रशिक्षण दिया गया व डेमो के जरिए प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर श्री मनोज सनाढ्य द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार ईवीएम में दो मतदान किया जाएगा एक महापौर/ अध्यक्ष के लिए होगा वहीं दूसरा मतदान पार्षद के लिए होगा। महापौर प्रत्याशी का नाम सफेद रंग के बैलेट पेपर पर छपेगा और पार्षद प्रत्याशी का नाम व चिन्ह गुलाबी रंग के पेपर पर छपेगा। मतदाता पार्षद या महापौर किसी को भी पहले वोट दे सकते हैं। महापौर और पार्षद दोनों के लिए नोटा बटन रहेगा। लाल रंग का इंड बटन भी रहेगा जिसका उपयोग करने पर किसी को भी वोट नहीं जाएगा, लेकिन मतदान भी पूरा हो जाएगा। यदि किसी मतदाता ने किसी एक कैंडिडेट को वोट दिया तो लंबी बीप नहीं बजेगी, इस तरह के मतदान को अंडर वोट कहा जाएगा। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ईवीएम में दोनों मतदान *एक सेकंड से भी कम समय* के अंतराल में पूरा हो जाएगा और दोनों मतदान करने पर लाल लाइट जलेगी और लंबी बीप बजेगी जिसका आशय है मतदान पूरा हो गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी द्वारा राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की ईवीएम के विषय में प्रश्नों का जवाब दिया गया और उनकी शंकाओं का भी निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण सभी वार्डों में देने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से दोनों मतदान सतर्कता से करने की अपील की गई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *