Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

Uncategorized

छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी

बिलासपुर- कमल सोनी ने 70% अप्रत्याशित मतों से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
• धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्रों में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित।

14 जनवरी, 2025: बिलासपुर नगर में आयोजित व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन में 70% मतों से जीत हासिल की। एसोसिएशन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से 92 सदस्य शामिल हैं।

2024 में आयोजित छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के आम चुनाव में उन्होंने “हम सब एक हैं” के नारे के साथ बस्तर से अंबिकापुर और रायगढ़ से राजनांदगांव तक विशेष बदलाव को लक्ष्य करते हुए भाग लिया। उनके 7-8 महीने के कार्यकाल में उल्लेखनीय बदलाव नजर आने लगे।

सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कमल सोनी वर्तमान में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनका दो वर्षों का कार्यकाल बहुत प्रेरणादायक और सफल रहा है।

सोनीजी सीएडी (CAD) कोर्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। वे पहले पुलिस सेवा में जाने की तैयारी कर रहे थे और पीईटी (PET) टेस्ट भी पास कर चुके थे। लेकिन उन्होंने अपना विचार बदलकर धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा।

वार्ता में उन्होंने कहा, “ऐसे सम्माननीय पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणा हैं, जो मुझे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाते रहते हैं। यह मुझे धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक कार्यों में जोश और ऊर्जा प्रदान करता है।”

सोनीजी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी हैं। वे श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट बिलासपुर, कृष्ण गौशाला ट्रस्ट, श्री जीण माता मंदिर ट्रस्ट और श्री हरदेवलाल भगवती मंदिर समिति में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज और सर्व सोनी समाज छत्तीसगढ़ में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। वर्तमान में वे सर्व सोनी समाज छत्तीसगढ़ में सचिव पद पर कार्यरत हैं।

राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने युवावस्था में कॉलेज के चुनावों में भाग लिया और जीत हासिल की। वे भाजपा संगठन के मध्य मंडल कार्यालय मंत्री के रूप में माननीय अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। भविष्य में वे भाजपा से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सेवा भावना के साथ कार्य करने का पूर्ण संकल्प रखते हैं।

उनकी अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव, मंत्री माननीय धरमलाल कौशिक, नगर विधायक माननीय अमर अग्रवाल और विधायक माननीय सुशांत शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *