Breaking
सेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मान

छत्तीसगढ़जांजगीरधर्म

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सक्ती में पांव पखारकर किया 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सक्ती में पांव पखारकर किया 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी

जांजगीर चाँपा। सक्ती में सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। इस बीच मिशनरियों द्वारा अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव ने आरोप लगाया कि विगत कई वर्षो से सक्ती एवं आसपास के जिलों में धर्म परिवर्तन का विष फैलाया जा रहा है। धर्मान्तरण से चुनाव प्रभावित हो रहा हैं और पूरे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है l यह अत्यंत गंभीर और चिंता का विषय है।

इस विराट हिन्दू समागम को बल देने हेतु जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास, साध्वी प्रज्ञा, मटकू द्वीप के संत राम रूप दास, अजय उपाध्याय, विविध संत समाज के प्रमुख, धर्म जागरण के पूर्व अखिल भारतीय सह प्रमुख राजेंद्रजी, धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राज कुमार चंद्रा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, सक्ती महाराज धर्मेंद्र सिंह, धर्मसेना के सुरेंद्र बहादुर सिंह, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभिन्न समाज के प्रमुख एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी भी उपस्थित रहे l

अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा ” सनातन संस्कृति को छद्म हिन्दुओं से सबसे बड़ा खतरा हैं। यह गुप्त ईसाइयत (क्रिप्टो क्रिस्चिनीटी ) हमारे हिन्दू समाज रहकर छल पूर्वक धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं और स्लीपर सेल्स की तरह कार्य करते हैं।इनका पर्दाफाश करके इनपर सख्त कारवाई करना अति आवश्यक है।”

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना के सक्ति जिला अध्यक्ष श्याम चौहान को सम्मानित किया. चौहान जी को पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मिशनरी माफिया द्वारा प्रयास किया गया पर वें सनातनी बने रहें।

बस्तर के खेम नेताम को भी सम्मानित किया गया, खेम नेताम मिशनरी माफिया के विरुद्ध संघर्ष किया और वें जिसके कारण वें 6 महीने जेल में रहें। दोनों सनातनी योद्धाओ का मंच पर अभिनन्दन किया गया l

यह कार्यक्रम संयोजिका अंजू गभेल, श्याम कुमार चौहान, रूपेंद्र गभेल एवं धर्म सेना की टीम के अथक प्रयास से सफल हुआ l

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *